{"_id":"6488ae1f1eb6b1b9560e9fc8","slug":"firing-case-in-arrest-khalilabad-news-c-7-1-205683-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शादी में फायरिंग करने का आरोपी प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शादी में फायरिंग करने का आरोपी प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के लोहरैया बाजार के मिश्रौलिया गांव में आई बरात में फायरिंग करके तीन लोगों को घायल कर देने वाले आरोपी प्रधान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से एक 12 बोर की बंदूक और एक खोखा व कारतूस बरामद हुआ।
बखिरा क्षेत्र के कुसुरु कला गांव से लोहरैया के मिश्रौलिया गांव में रविवार को बरात आई थी। बरात में कुसुरु कला के प्रधान सैयद मोहम्मद दानिश अपनी लाइसेंसी असलहे के साथ शामिल हुए। रात में करीब 12:00 बजे द्वार पूजा हो रही थी। उसी समय प्रधान ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें दिलशाद अहमद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद उस्मान गोली लगने से घायल हो गए थे।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी प्रधान सैयद दानिश को बखिरा थाना क्षेत्र के बंजरिया जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर एक डबल बैरल बंदूक 12 बोर, खोखा कारतूस 12 बोर के आधार पर 25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी के असलहे के लाइसेंस के निरस्त्रीकरण के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।