{"_id":"67ec2d1389e80a2a290b86f7","slug":"fire-wreaks-havoc-310-bigha-wheat-crop-burnt-to-ashes-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130648-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आग का कहर..310 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आग का कहर..310 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Tue, 01 Apr 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
नचनी गांव में आग से जलती हुई फसल को बुझाने में जुटे लोग
संतकबीरन/मेंहदावल। जनपद में आग ने जमकर कहर बरपाया। इससे दुधारा, मेंहदावल, बखिरा तथा धर्मसिंहवा क्षेत्र के किसानों की 310 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन के लोग इस क्षति का आंकलन करने में जुट गए हैं।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के समोगर गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग का दायरा तीन गांव के सीवान तक बढ़ गया और समोगर से नचनी और जसवल तक पहुंच गई। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और लोगों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार मेंहदावल आनंद कुमार ओझा और मेंहदावल पुलिस के लोग भी मौके पर पहुंचे।
तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने बताया कि इस दौरान श्रीनिवास, लक्ष्मीनिवास, सत्यव्रत, जयप्रकाश, राम प्रसाद पांडे, आशुतोष, जयप्रकाश राय, अंबिका, बजरंगी, रामकेश सहित लगभग 50 किसानों का 200 बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो गई। प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।