{"_id":"66bba0fa43f996cf4807b8a0","slug":"fire-in-cylinder-goods-burnt-to-ashes-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-119185-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिलिंडर में लगी आग... सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिलिंडर में लगी आग... सामान जलकर राख
Tue, 13 Aug 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
- बखिरा क्षेत्र के सिहटीकर बढ़या गांव का मामला
- ग्रामीणों ने आग को किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के सिहटीकर बढ़या गांव में मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। ग्रामीणाें ने कड़ी मशक्कत के बाद सिलिंडर में लगी आग को बुझाया तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया था।
सिहटीकर बढ़या गांव में परशुराम पाल के घर खाना बन रहा था। सुबह खाना बनाने के दौरान घर की महिला नल पर पानी लेने चली गई। उसी दौरान गैस सिलिंडर से आग भड़क गया। घर के सदस्य जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर घर को चपेट में ले लिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। सामाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग की तरफ से कोई भी घटना का जायजा लेने नही पहुंचा था। वहीं बीडीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजन सैनी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वह मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।