फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire havoc: four huts burnt, girl burnt

आग का कहर: चार झोपड़ियां जलीं, बालिका झुलसी

Thu, 04 Apr 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fire havoc: four huts burnt, girl burnt
बुधवार देर रात बगहिया के पास आग से जल रही झोपड़ियां। संवाद
- शहर के बगहिया के पास बुधवार देर रात की घटना, छह मवेशी की जलकर मौत
विज्ञापन

- दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के बगहिया के पास बुधवार की देर रात आग से चार झोपड़ियां जल गईं। जिसमें छह मवेशी की मौत हो गई। वहीं एक बालिका बुरी तरह से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसडीएम और तहसीलदार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आग लगने के दौरान झोपड़ी में परिवार सो रहा था।।
बता दें कि बगहिया के पास सड़क के किनारे झोपड़ी डालकर कुछ परिवार रहते हैं और मजदूरी का जीवनयापन करते हैं। बुधवार की रात करीब एक बजे राधेश्याम की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख परिवार के लोग तत्काल झोपड़ी से निकलकर भागने लगे। आग ने बगल के ह्दयराम, राज कुमार, बुद्दू के झोपड़ी को अपनी जद में ले लिया। इस दौरान ह्दयराम की 10 वर्षीय नतिनी चांदनी झोपड़ी में सो रही थी। आग की लपटें उस तक पहुंच गईं। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उसे परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर है। वहीं आग में एक भैंस व पांच बकरियां जलकर मर गई।
विज्ञापन

इसके अलावा झोपड़ी में रखा बिस्तर, अनाज, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर करीब एक घंटे बाद काबू पाया गया। चार परिवारों सब कुछ तबाह हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह पहुंचे एसडीएम शैलेश दुबे, तहसीलदान जनार्दन पहुंचे और पीड़ित परिवारों से बातचीत की। एसडीएम ने कहा कि पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी। आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed