फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire broke out in Pattal factory due to short circuit, loss worth lakhs

Sant Kabir Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से पत्तल फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 04 Apr 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Pattal factory due to short circuit, loss worth lakhs
मेंहदावल के बेलौली में पत्तल फैक्टरी में लगी आग। संवाद
- मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौली में हुई घटना
विज्ञापन

- पत्तल के लिए तैयार माल जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौली में बृहस्पतिवार की दोपहर में शॉर्ट सर्किट से अचानक पत्तल फैक्टरी में आग लग गई। जिससे करीब 50 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष, ग्रामीण व चौकी इंचार्ज नौलखा के प्रयास से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौली निवासी अमित त्रिपाठी पुत्र भगवान दत्त तिवारी गांव में ही डिस्पोजल पत्तल की फैक्टरी लगाए हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते फैक्टरी धूं-धूं कर जलने लगी। इस दौरान काम कर रहे मजदूर किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे। फैक्टरी को जलता देख गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस चौकी नौलखा को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची व थानाध्यक्ष को आग लगने की सूचना मिली तो वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानी ग्रामीण व पुलिस ने पंपिंग सेट आदि चलाकर कड़ी मशक्कत करते हुए एक घंटे में आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में जहां करीब 40 लाख रुपये की मशीन व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया वहीं 10 लाख रुपये पत्तल बनाने के लिए तैयार सामग्री भी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पाकर विधायक अनिल त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसडीम ने मौके पर पहुंचकर राजस्व टीम को इस घटना में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed