{"_id":"661c28b1c3a75d1dd7040db7","slug":"fire-broke-out-in-electric-wire-due-to-short-circuit-panic-among-shopkeepers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112811-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से बिजली के तार में लगी आग, दुकानदारों में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से बिजली के तार में लगी आग, दुकानदारों में मची अफरातफरी
Mon, 15 Apr 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
- महुली बाजार में शनिवार देर रात की घटना, सड़क पर लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। महुली बाजार के दुर्गा मंदिर के पास शनिवार की देर रात शाॅर्ट सर्किट से बिजली का तार टूटकर जलने लगा। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर जलने के बाद तार की आग जब बुझी तब लोगों ने राहत की सांस ली।
महुली में शाॅर्ट सर्किट से बिजली के केबल में आग लग गई। केबल जलने के चलते आग जमीन पर गिरने लगी। जिससे तार के नीचे लगी दुकानों में अफरातफरी मच गई। केबल में आग लगने से सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे सड़क जाम हो गया। केबल जलने से बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई। तार टूट का नीचे गिर गया। केबल पर पानी फेंककर लोगों ने आग बुझाई। करीब आधे घंटे लोग जाम से जूझते रहे। व्यापारी नेता दीपक वर्मा, सुरेंद्र कुमार मद्धेशिया आदि लोगों ने बताया कि बाजार में आए दिन केबल तार टूटने की घटना होती है। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति बिजली की चपेट में नहीं आया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि एक ही केबल पर लोड ज्यादा होने के चलते यह घटना हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि केबल तार पर लोड कम किया जाए।

14जेएनडी06 : जुलाना में बारिश से बचाने के लिए मंडी में पड़ी गेहूं पर किसानों ने डाला तिरपाल। सं
विज्ञापन