{"_id":"6883ca239643f410410c396b","slug":"fire-broke-out-in-a-junk-warehouse-was-controlled-in-two-hours-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136049-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दो घंटे में हुई काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दो घंटे में हुई काबू
Fri, 25 Jul 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
सरौली में कबाड़ के गोदाम में लगी आग
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर छोटी सरौली स्थित एक कबाड़ की दुकान पर शुक्रवार को भोर में बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसके चलते हुई स्पार्किंग से दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग विकराल हो गया। फायर ब्रिगेड के दो फायर टेंडर ने बिजली बंद कराकर दो घंटे बाद आग को काबू में किया।
बता दें कि नेशनल हाईवे ओवरब्रिज छोटी सरौली में बजरंग ट्रेडर्स के नाम से कोतवाली क्षेत्र के सहरांव माफी गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता का कबाड़ की दुकान है। शुक्रवार को भोर में लगभग 3-4 बजे के बीच में कबाड़ के बीच बिजली का तार टूटकर गिर गया। जानकारी होने पर आसपास के दुकानदार पानी ड़ालकर आग को काबू में करने का प्रयास किए।
सफलता न मिलने पर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अशोक कुमार यादव के अगुवाई में दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचा। तत्काल बिजली कटवाई गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया।