फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire broke out at midnight, 15 bighas of crop burnt

Sant Kabir Nagar News: आधी रात को लगी आग, 15 बीघा फसल जली

Wed, 08 Apr 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out at midnight, 15 bighas of crop burnt
देसही देवरिया। सेखौना गांव में मंगलवार की आधी रात को खेत में आग लग लग गई। हवा के चलते आग तेजी से पास के खेतों तक फैल गई। जानकारी होने के बाद गांव के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर कई गांवों के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। लेकिन, तब तक किसानों का 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के सेखौना गांव में मंगलवार की रात 11 बजे के करीब मिर्जा शबनम के खेत में अचानक आग लग गई। गांव में सो रहे लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो खेत की तरफ दौड़े और शोर मचाने लगे। तेज हवा की चलते आग ने तेजी से पास के खेतों को भी अपने आगोश में ले लिया। मौके पर कई गांवों के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गोरख, चुन्नू, जफरुद्दीन, सुखिया, भागवत मल्ल, छोटे, फैयाज, दिनेश गोंड, टुन्ना, कन्हैया यादव आदि किसानों की करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बुधवार को राजस्व टीम ने मौके पर जाकर क्षति का आंकलन किया। आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed