{"_id":"66eb1dc942f2777c9b090f79","slug":"fire-breaks-out-in-paper-mill-warehouse-firefighters-had-to-be-called-from-three-districts-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120952-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेपर मिल के गोदाम में लगी आग, तीन जिलों से मंगाने पड़े दमकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेपर मिल के गोदाम में लगी आग, तीन जिलों से मंगाने पड़े दमकल
Thu, 19 Sep 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
- गोरखपुर, बस्ती और सिद्धार्थनगर से बुलाई गई अग्निशमन विभाग की टीम
- हाईवे किनारे गोदाम के आसपास कोई और मकान-दुकान न होने से बच गया बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के नेशनल हाइवे के किनारे स्थित रैना पेपर मिल के गोदाम में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे आग लग गई। जिले में उपलब्ध अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मंगाईं गईं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद अधिकारियों ने गोरखपुर से तीन, बस्ती से दो और सिद्धार्थनगर से एक दमकल मंगाया। देर शाम तक आग बुझाई नहीं जा सकी थी। गनीमत रही कि आबादी से बाहर बने गोदाम के आसपास कोई मकान-दुकान नहीं है इसलिए जनहानि नहीं हुई।
जिसे काबू में करने के लिए दमकल कर्मी लगे रहे। सूचना पर एएसपी सुशील कुमार सिंह, एसडीएम शैलेश दूबे, तहसीलदार जनार्दन प्रसाद समेत अन्य प्रशासनिक अमला पहुंच गया।
रैना पेपर मिल के किसी कर्मचारी ने बुधवार दोपहर 2:25 बजे प्रबंधन को गोदाम में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद मिल के अधिकारी और कर्मचारी आग को काबू करने में जुट गए। आग बढ़ती देखकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। आनन-फानन दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। पांच गाड़ियां आग को काबू करने में जुट गईं। इस बीच सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आग की भयावह लपटों को देखते हुए गोरखपुर, बस्ती और सिद्धार्थनगर से पांच और अग्निशमन वाहन मंगाए गए।
विज्ञापन
देर शाम तक सभी अधिकारी मौके पर जमे रहे और अग्निशमन दल आग बुझाने में जुटा रहा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि रैना पेपर मिल के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली तो अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। मिल प्रबंधन से समन्वय स्थापित करके आग बुझाई गई।