फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered in connection with the woman's death in the accident.

Sant Kabir Nagar News: हादसे में महिला की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 23 Aug 2026 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in connection with the woman's death in the accident.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बंगलाताल हाईवे पर 21 अगस्त को कार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। डीघा वार्ड-11 निवासी रंगीलाल मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी कलावती देवी 21 अगस्त को खेत देखने गई थी। लौटते समय बंगलाताल हाईवे पर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी को सूचना देकर पंचनामा की कार्रवाई कराई गई और शव घर ले जाया गया। पति के अनुसार, उस समय उनके तीन बच्चे घर से बाहर थे। बच्चों के घर लौटने के बाद उनके कहने पर उन्होंने पत्नी का दोबारा पोस्टमार्टम की इच्छा जताई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed