फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against four strongmen for demolishing a wall and issuing death threats.

Sant Kabir Nagar News: दबंगों पर दीवार तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने पर चार पर प्राथमिकी

Tue, 28 Jul 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four strongmen for demolishing a wall and issuing death threats.
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव में घर के सामने बन रही बाउंड्रीवाल तोड़ने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरपाती गांव निवासी शिव शंकर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह 24 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे अपने घर के सामने बाउंड्रीवाल बनवा रहे थे। आरोप है कि गांव की रामरती, गुड़िया, रमावती और धर्मराज वहां पहुंचे और दीवार तोड़ दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ ही परिवार की महिलाओं को गालियां दीं तथा डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ पड़े। इससे परिवार के लोग घर में चले गए और घटना की सूचना डायल 112 पर दी। बाद में थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विजय शंकर पांडेय को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed