{"_id":"6a40150a51b31668000ea90e","slug":"fir-registered-against-four-people-following-a-dispute-during-the-worship-of-deeh-baba-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152890-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीह बाबा की पूजा के दौरान विवाद में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीह बाबा की पूजा के दौरान विवाद में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव में डीह बाबा की पूजा-अर्चना के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पूजा का विरोध करते हुए गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही ईंट पत्थर भी चले। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को पुलिस निगरानी में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
तिनहरी गांव निवासी मनीष कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी दिया कि 25 जून की सुबह करीब 8:30 बजे वह गांव के लोगों के साथ डीह बाबा की पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। गांव के दक्षिण स्थित रामनाथ त्रिपाठी के खेत के पास पहुंचते ही बख्शी तिनहरी निवासी पवन, प्रदीप चौहान, नीरज और भगवानदास पाल वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि चारों ने पूजा का विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में मनीष कुमार यादव के अलावा रीता देवी पत्नी चंद्रदेव त्रिपाठी, सराजुद्दीन पुत्र रफीक अहमद और इजरायल पुत्र मनीर अहमद घायल हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और बाद में भी लगातार धमकियां दे रहे हैं। एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को पुलिस निगरानी में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।