फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against five accused in a case of arson and assault.

Sant Kabir Nagar News: पांच आरोपितों पर आगजनी व मारपीट के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against five accused in a case of arson and assault.
मेंहदावल। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बसडीला मोहल्ले में मारपीट के बाद झोपड़ी में आग लगाने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बसडीला निवासी सोहबाती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपनी बेटी मनोरमा के साथ झोपड़ी की मरम्मत कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के अमरेंद्र, अरविंद, इंद्रजीत, रामजीतऔर शशिकला वहां पहुंची और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची गरिमा, छोटेलाल, गुजराती और राधिका को भी आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए झोपड़ी में आग लगा दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगजनी की घटना में सोहबाती के सिर और छोटेलाल, गरिमा, गुजराती और राधिका का चेहरा झुलस गया। सभी को अंदरूनी चोटें भी आई हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम अरुण कुमार, सीओ सर्वदमन सिंह और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed