{"_id":"6a0dfdc07e2291df4402044f","slug":"fir-of-truck-theft-registered-after-one-and-a-half-year-on-court-order-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150874-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: न्यायालय के आदेश पर डेढ़ वर्ष बाद दर्ज हुआ ट्रक चोरी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: न्यायालय के आदेश पर डेढ़ वर्ष बाद दर्ज हुआ ट्रक चोरी की प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर क्षेत्र के बीमापार में स्थित एक ढाबे से ट्रक चोरी होने के मामले में न्यायालय के आदेश पर डेढ़ वर्ष बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई। मामला बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के मडवा नगर निवासी रामकुमार से जुड़ा है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित रामकुमार ने बताया कि 28 दिसंबर 2024 की रात करीब 9:00 बजे उसका ड्राइवर ट्रक लेकर मेंहदावल-कैंपियरगंज मार्ग से माल लादने जा रहा था। रास्ते में मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम बीमापार स्थित गोलू ढाबे के पास ड्राइवर ने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया और भोजन करने चला गया।
रात करीब 10:00 बजे जब ड्राइवर लौटा तो ट्रक गायब था। आसपास तलाश के बाद भी ट्रक का पता नहीं चला। ड्राइवर ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उसने ट्रक मालिक रामकुमार को सूचना दी। सूचना पाकर रामकुमार रात करीब 11:00 बजे घटनास्थल पर पहुंचा। उसने भी ट्रक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने उसी रात मेंहदावल थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित रामकुमार ने न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश के क्रम में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना शुरू करने के साथ ही ट्रक की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।