{"_id":"68af4945c3ad0820cf00c75b","slug":"fir-lodged-against-seven-people-and-connections-of-32-houses-cut-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137588-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सात लोगों पर की एफआईआर और 32 घरों के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सात लोगों पर की एफआईआर और 32 घरों के काटे कनेक्शन
Wed, 27 Aug 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देश पर ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हैंसर क्षेत्र में बृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया। अभियान में सात उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, जिन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही 32 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई।
विद्युत निगम के एक्सईएन राजेश कुमार के नेतृत्व में हैंसर फीडर के हैंसर समेत कई गांवों में पांच टीमों ने सुबह से ही चेकिंग शुरू किया। इससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। बिजली चेकिंग में सात उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त 32 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गयी। एक्सईएन ने बताया कि इन उपभोक्ताओं के ऊपर लगभग 8 लाख का बिजली बिल बकाया है।
चेकिंग के दौरान करीब 9.27 लाख रुपये के बकाए की वसूली की गई। एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि पूरे खण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों की पांच टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करें।