फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged against BDO and Gram Panchayat Officer

Sant Kabir Nagar News: बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Fri, 27 Feb 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against BDO and Gram Panchayat Officer
धनघटा। भाजपा के पौली मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम खंड विकास अधिकारी पौली और ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध धक्का-मुक्की करने और अपशब्द कहने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


भाजपा नेता का आरोप है कि वह अपने परिवार का राशन कार्ड बनवाने के लिए तीन महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किए थे। जिस पर रिपोर्ट लगाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत 20,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। रिश्वत नहीं दिया तो रिपोर्ट नहीं लग रहे थे। इसी की शिकायत लेकर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी के पास गए थे। खंड विकास अधिकारी उनको अपने साथ लेकर एडीओ पंचायत के कार्यालय में गईं। जहां पर रमाकांत पहले से मौजूद थे। जब रिपोर्ट लगाने की बात चली तो ग्राम पंचायत अधिकारी रिपोर्ट लगाने से इनकार कर दिए। उसके बाद खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा भी आक्रोशित होकर उनको धक्का देकर कार्यालय से बाहर करते हुए अपशब्द कहने लगीं। बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी ले जान माल की धमकी दी।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि अरविंद सिंह की तहरीर पर बीडीओ श्वेता वर्मा और ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed