फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR in accidental death case

Sant Kabir Nagar News: दुर्घटना में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी

Fri, 24 Apr 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
FIR in accidental death case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस ने मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित सत्येंद्र यादव निवासी ग्राम जद्दूपुर, पोस्ट मुंडेरा ठाकुरई, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर ने बताया कि उनके बड़े भाई देवेंद्र यादव 20 मार्च को खलीलाबाद से अपने घर आने के लिए रसूलाबाद हनुमान मंदिर के पास अपनी साइड पर सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे थे। उस वक्त, समय करीब 7:00 बजे सुबह बस्ती से गोरखपुर आ रही एक हार्वेस्टर (कंबाइन मशीन) बिना नंबर प्लेट ने उनके भाई को टक्कर मार की, जिससे उनको गंभीर चोट आई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहां से गुजर रहे अशोक ग्राम सभा हरपुर थाना गोला जनपद गोरखपुर व अमित निवासी ग्राम जदूपुर थाना झंगहा जिला गोरखपुर व तमाम लोगों ने उस घटना को देखा। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed