{"_id":"6a1f3fea0cdfc43ac70e6806","slug":"fir-against-administrator-secretary-and-firm-on-charges-of-embezzlement-khalilabad-news-c-209-1-kld1020-151510-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गबन के आरोप में प्रशासक, सचिव और फर्म के विरुद्ध प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गबन के आरोप में प्रशासक, सचिव और फर्म के विरुद्ध प्राथमिकी
विज्ञापन
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार की ग्राम पंचायत परशहरपुर पूर्वी के प्रशासक, सचिव और फर्म के विरुद्ध गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी एडीओ पंचायत की तहरीर अंत्येष्टि स्थल में काम अधूरा करने और भुगतान लेने के मामले में मंगलवार को की गई है।
एडीओ पंचायत जितेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि परशहरपुर पूर्वी में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए 24 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। तात्कालिक एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पता चला कि निर्माण कार्य अभी अधूरा है, लेकिन 20 लाख रुपये का भुगतान कर लिया गया है।
एडीओ पंचायत ने अपनी जांच रिपोर्ट जब तत्कालीन डीपीआरओ को दी तो उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। डीपीआरओ के आदेश की अवहेलना में तात्कालिक एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव को अपना पद गंवाना पड़ा था।
विज्ञापन
जितेंद्रनाथ तिवारी एडीओ पंचायत का कार्यभार ग्रहण किया तो उन्होंने मंगलवार को डीपीआरओ के आदेश का पालन करते हुए ग्राम प्रशासक अजीत पांडेय उर्फ गणेश पांडेय, सचिव अश्वनी सिंह और फर्म के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना की जा रही है। इस कार्रवाई से ब्लॉक में हड़कंप मच गया है।