{"_id":"6a3587047b3ac6cf4d024afc","slug":"fir-against-20-people-for-creating-a-ruckus-and-disrupting-a-government-program-at-a-village-chaupal-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152502-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्राम चौपाल में उपद्रव, सरकारी कार्यक्रम रुकवाने के आरोप में 20 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्राम चौपाल में उपद्रव, सरकारी कार्यक्रम रुकवाने के आरोप में 20 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल। ग्राम पंचायत बढ़या में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित रात्रि चौपाल में हंगामा और मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद चौपाल बीच में ही स्थगित करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 जून की शाम पंचायत भवन पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं प्रशासक सीता सिंह, पंचायत सचिव, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
आरोप है कि इसी दौरान अमित निषाद, मनीष निषाद, विजय निषाद और मोहम्मद शमीम अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पंचायत सचिव की तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करते हुए ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी, जिससे चौपाल में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बताया गया कि स्थिति बिगड़ने पर कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। घटना से चौपाल में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस ने ग्राम प्रधान सीता सिंह की तहरीर पर चार नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।