{"_id":"6a29b53a8754ab363e0a8a07","slug":"fir-against-14-people-including-seven-named-in-case-of-death-of-an-innocent-child-due-to-electric-shock-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151950-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: करंट से मासूम की मौत मामले में सात नामजद समेत 14 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: करंट से मासूम की मौत मामले में सात नामजद समेत 14 पर प्राथमिकी
Thu, 11 Jun 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में खेत की घेराबंदी के लिए लगाई गई बाड़ में करंट प्रवाहित होने से उसकी चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। उसके पिता ने आरोप लगाया है कि खेत मालिकों ने जानबूझकर लोहे के तार में बिजली प्रवाहित कर रखी थी। घटना के बाद आरोपियों ने प्राथमिकी दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से खेत मालिक आरोपी घर में ताला बंदकर फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
शिवापार निवासी अखिलेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे गांव के कुलदीप, संदीप तथा कमलेश ने अपने घर के सामने स्थित खेत की सुरक्षा के लिए चारों ओर लोहे का तार लगाया है। आरोप है कि उक्त तार में सीधे घर से बिजली जोड़कर करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान उनका 10 वर्षीय पुत्र अमन यादव खेत के पास पहुंच गया और करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो मासूम तार में फंसा मिला। परिजनों ने तार काटकर उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। आरोप है कि अस्पताल से वापस लौटने के बाद कुलदीप, संदीप, कमलेश, विभंभर, धनंजय, दीपू, उपेंद्र पुत्रगण विशंभर तथा पांच-सात अज्ञात लोग लाठी-डंडा और ईंट लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि यदि उनके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई तो जान से मार देंगे।
पीड़ित ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद घर में ताला बंदकर आरोपी फरार
शिवापार गांव में करंट से मासूम की मौत होने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को शव कब्जे में लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी मान मनौव्वल के बाद पुलिस बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आरोपी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अपने घर में ताला बंदकर फरार हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
घर से तार जोड़कर प्रवाहित किया किया था करंट
ग्रामीणों के अनुसार तो जिस खेत में पशुओं को जाने से रोकने के लिए बाड़ लगाई की थी उसमें बिजली का तार प्रवाहित किया गया था। खेत में कुछ सब्जियाें के पौधे लगाए गए थे। आरोपी पक्ष ने अपने घर से तार जोड़कर खेत में बिजली प्रवाहित की थी। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों ने कनेक्शन जांच की बात कही है।