{"_id":"680141c320c97acdac069b22","slug":"financial-rights-of-the-pradhan-of-bhagwanpur-village-seized-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131322-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भगवानपुर गांव के प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भगवानपुर गांव के प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज
Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बघौली ब्लाॅक के भगवानपुर गांव के प्रधान का वित्तीय अधिकारी डीएम ने सीज कर दिया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई का निर्देश डीपीआरओ को दिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने विकास कार्य के लिए आए धन में हेरा-फेरी की है, जो जांच में सही पाया गया था।
भगवानपुर गांव के शैलेश राजभर ने डीएम से शिकायत किया था कि गांव में विकास कार्यों में हेराफेरी की गई है। बिना कार्य कराए ही भुगतान करा लिया गया है। डीएम ने इसकी जांच पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, समाज कल्याण अधिकारी और उपायुक्त श्रम रोजगार से कराई थी। जिसमे प्रधान और सचिव के जरिए अनियमितता होना पाया गया। इसमें हैंडपंप, शौचालय आदि के निर्माण में कुल 1.12 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने वित्तीय अनियमितता को देखते हुए प्रधान भगवानपुर रामवृक्ष का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दी है।
इसके साथ ही अंतिम जांच उप निदेशक कृषि को सौंपी है। इसके अलावा डीपीआरओ को भगवानपुर के निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया गया है।