{"_id":"6ad3da3b0079d3e8a6032ba7","slug":"fill-out-the-form-to-become-a-voter-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159150-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मतदाता बनने के लिए भरे फाॅर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मतदाता बनने के लिए भरे फाॅर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को मतदाता सूची में छूट गए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और मृतकों के नाम को विलोपन करने के लिए जिले के मतदाता बूथों पर कैंप लगाए गए। बीएलओ की मौजूदगी में नए मतदाता को जोड़ने के लिए फार्म-6 भरे गए। इस दौरान काफी संख्या में लोग पहुंचे और फार्म भरें।
खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय पटखौली, प्राथमिक विद्यालय मड़या, मॉडल प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम समेत अन्य बूथों पर शिविर लगा। जहां लोगों ने फार्म-6 भरे। यहां नाम जोड़ने के लिए फाॅर्म-6, कटवाने के लिए फार्म-7 और संशोधन के लिए फार्म-8 उपलब्ध था। प्रचार-प्रसार के अभाव में एक बजे तक मात्र 10 लोग ही पहुंचे थे। इसमें सबसे अधिक नाम जुड़वाने वाले थे। इसी तरह से अन्य बूथों पर लोगों ने नाम जुड़वाने का फाॅर्म भरा।
हरिहरपुर और महुली प्रतिनिधि के अनुसार धनघटा तहसील क्षेत्र के नाथनगर, महुली, मुखलिसपुर, हरिहरपुर सहित सभी गांव के मतदेय स्थल पर सुबह 10:00 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ मौजूद रहे। मतदाता सूची से जिन पात्र मतदाताओं का नाम छूट गया है उन्हें सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
नए पात्र मतदाताओं को आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज में फार्म-6 के साथ नवीनतम फोटो के साथ जन्मतिथि और पता प्रमाणित करने वाले प्रमाणों की जरूरत पड़ती है। भरे गए सभी फाॅर्मों को रिकॉर्ड के तौर पर रखा जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर पर्यवेक्षण अधिकारी को तत्काल अभिलेख मुहैया कराए जा सकें।
नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा ने बताया कि नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने और मृतक मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए बूथों पर कैंप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को भी मतदेय स्थलों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। उन्होंने छूटे हुए मतदाताओं से जरूरी दस्तावेज लेकर बूथों पर पहुंचने की अपील भी की, जिससे छूटे हुए नामों को मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।