फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fighting over wood throwing dispute, case filed against eight

Sant Kabir Nagar News: लकड़ी फेंकने के विवाद में मारपीट, आठ पर केस

Tue, 20 Feb 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fighting over wood throwing dispute, case filed against eight
बेलहर क्षेत्र के दासडीह गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के दासडीह में लकड़ी फेंकने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल आठ लोगाें पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
दासडीह गांव के पृथ्वी पाल पुत्र छठीलाल का आरोप है कि सोमवार की सुबह दरवाजे के सामने रखी लकड़ी विपक्षी बबलू पुत्र राजाराम, विक्रम पुत्र बबलू, लवकुश पुत्र बबलू, अर्चना पुत्री बबलू अपनी जमीन बताते हुए लकड़ी को फेंक दिए। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। इसमें पृथ्वीपाल, इंद्रावती व रीना को गंभीर चोट लगी। इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के पूर्णमासी पुत्र राजाराम का आरोप है कि सोमवार की सुबह पृथ्वीपाल पुत्र छठ्ठीलाल, छठ्ठीलाल पुत्र हनुमान, विंद्रावती पत्नी पृथ्वीपाल व नीलू पुत्री पृथ्वीपाल दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। जिसमें परिवार के सभी लोगों को गंभीर चोटें लगी। इनकी तहरीर पर उपरोक्त पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed