फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fighting over old rivalry, six injured

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, छह घायल

Sat, 10 Feb 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fighting over old rivalry, six injured
- महुली क्षेत्र के अमेदवा गांव का मामला, नौ पर केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के अमदेवा गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्र के ग्राम अमदेवा गांव निवासी जगदीश व राजदेव के परिवार में पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस मामले में एक पक्ष के जगदीश की तहरीर पर प्रतिवादी राजदेव पुत्र फकीरे, गुड्डू पुत्र राजदेव, मनीषा, सांभा पुत्री राजदेव व फूलवासी पत्नी राजदेव के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली देने व जानमाल की धमकी देने की धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरे पक्ष से मनीषा पुत्री राजदेव की तहरीर पर विपक्षी जगदीश पुत्र हरिराम, साधना पुत्री जगदीश, भालचंद्र पुत्र हरिराम व विकास पुत्र जगदीश के खिलाफ गोलबंद होकर मारने-पीटने, गाली व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दिया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed