{"_id":"65f0b5ad0aa33e7a260d10d6","slug":"fighting-over-land-dispute-seven-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111186-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, सात घायल
Wed, 13 Mar 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के दुघरा खैरा गांव का मामला
दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के दुघरा खैरा गांव में मंगलवार की सुबह विवादित जमीन में तीन वर्षीय बालक ने नित्यक्रिया कर दिया। इसे लेकर दो पक्षों के बीच लाठियां चटकनें लगीं। इस घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों तरफ से आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।
एक पक्ष के राजेश का आरोप है कि उनका तीन वर्षीय बेटा मंगलवार की सुबह घर के सामने स्थित जमीन में नित्य क्रिया कर रहा था। उस जमीन का उनके पटीदार से विवाद चल रहा है। आरोप है कि विपक्षी पहुंचा और बच्चों को मारने-पीटने लगा। बच्चे को मारने-पीटने से मना करने जब राजेश गए तो उनको भी मारना-पीटना शुरू कर दिए। विवाद होता देख दोनों तरफ के लोग पहुंच गए। जिसमें एक तरफ के राजेश, राकेश, श्रवण, पूजा, प्रीति घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के ओमनाथ का आरोप है कि बच्चे को घर के सामने नित्य क्रिया करने से मना करने पर विपक्षी उनको और चमेली को मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया गया है।