फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fighting over dispute, case against eight named and four unidentified

Sant Kabir Nagar News: विवाद में मारपीट, आठ नामजद व चार अज्ञात पर केस

Mon, 13 May 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 13 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fighting over dispute, case against eight named and four unidentified
- नगर पंचायत हरिहरपुर कार्यालय समीप हुई मारपीट की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली क्षेत्र के बालेराम बराहिलपार गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के आठ नामजद व चार अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बालेराम बराहिलपार गांव निवासी रवि चौधरी पुत्र हरि प्रसाद चौधरी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि जगदीशपुर में किराने की दुकान है। शनिवार शाम उनका भाई विनय हरिहरपुर सब्जी मंडी में सामान खरीदने गया था। इस दौरान बाजार में कस्बा निवासी शैलेश चौरसिया से उसके भाई से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। सूचना मिलते ही वह भी एक अन्य भाई सनी के साथ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। इतने में विपक्षी शैलेश चौरसिया एक दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ तीनों भाइयों के ऊपर हमला करके लहूलुहान कर दिए। हमले में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रवि चौधरी की तहरीर पर शैलेश चौरसिया पुत्र राजाराम, पंकज चौरसिया पुत्र अज्ञात, मेजर गोड़, अजीत, गोलू, प्रिंस पुत्रगण योगी गोड़, मनोज चौरसिया पुत्र अज्ञात, राजाराम चौरसिया पुत्र अज्ञात व अन्य चार अज्ञात निवासी गण नगर पंचायत हरिहरपुर खिलाफ बलवा, मारपीट धमकी आदि के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed