फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fighting on mehdawal sub staion

सप्लाई बंद नहीं करने पर विद्युतकर्मियों को पीटा

Wed, 21 Oct 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
fighting on mehdawal sub staion
सप्लाई बंद नहीं करने पर विद्युतकर्मियों को पीटा
विज्ञापन

तीन कर्मी घायल, जेई ने एक नामजद समेत कुछ अज्ञात पर दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल पर बुधवार को कुछ लोगों की विद्युतकर्मियों से कहासुनी के बाद मारपीट हुई। घटना में तीन कर्मी घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। देर शाम जेई ने नौदरी गांव के रहने वाले एक शख्स समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मारने-पीटने, अपशब्द कहने, जानमाल की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया।

क्षेत्र के नौदरी गांव के रहने वाले विनय कुमार बुधवार को कुछ लोगों के साथ विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल पर पहुंचे। गांव पर अपने निर्माणाधीन मकान की छत लगवाने के लिए पास से गुजरे तार की वजह से उन्होंने दुर्घटना की आशंका जताई। उन्होंने छत लगवाने के लिए दो-तीन घंटे आपूर्ति बंद कराने की बात की। अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों का दौरा बताया और अधिकारियों के निरीक्षण के बाद मामले को देखने की बात कही। उसी को लेकर विनय कुमार और अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव में नोकझोंक शुरू हो गई। बात बढ़ जाने पर विनय के साथ आए कुछ लोगों और विद्युत कर्मियों के बीच मारपीट हुई। अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव का आरोप है कि नौदरी निवासी विनय कुमार छत लगवाने के लिए जबरिया सप्लाई बंद कराना चाह रहे थे। उसी बात को लेकर विद्युतकर्मियों से कहासुनी के बाद अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट की। आरोप है कि विद्युत कर्मी सत्येंद्र, राम रक्षा और राम प्रकाश को पीट कर घायल कर दिए। आरोप है कि इन लोगों ने अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी के साथ सरकारी कार्य में बाधा भी पहुंचाया। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नौदरी निवासी विनय कुमार और कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जानमाल की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि विनय कुमार की तरफ से भी तहरीर मिली है। उनकी ओर से भी तहरीर में मार-पीट कर चोट पहुंचाने और धमकी देने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed