{"_id":"6596eef658061945ad0b9688","slug":"fighting-in-two-different-villages-due-to-old-rivalry-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7812-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में दो अलग-अलग गांवों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में दो अलग-अलग गांवों में मारपीट
Thu, 04 Jan 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने उन दोनों घायल महिलाओं की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला महुली थाना क्षेत्र के महुली खास गांव का है। महुली कस्बा निवासी पीड़िता पुष्पा देवी पत्नी ओमप्रकाश निषाद ने तहरीर में लिखा है कि पुरानी रंजिश में बुधवार की शाम सात बजे गांव के ही सत्य प्रकाश पुत्र बनरू, रंजीत पुत्र बुद्धू अपने सहयोगी गोलू पुत्र सुरेश व लाला पुत्र अज्ञात के साथ मिलकर गाली देने लगे। गाली देने का विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गए।
थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया महुली कस्बा निवासी पुष्पा देवी की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
दूसरी घटना महुली थाना क्षेत्र के धनजवल गांव की है। धनजवल गांव निवासी खुशबू निशा पत्नी इशहाक ने अपने गांव के ही नजमा पत्नी सदरे आलम के विरुद्ध पुरानी रंजिश में बुधवार को गाली देने और पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महुली थाने में तहरीर दी। उक्त शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि धनजवल गांव निवासी खुशबू निशा की तहरीर पर गांव के ही नजमा के खिलाफ मारने पीटने, गाली व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।