{"_id":"6600608b7ce52689ff04a7fa","slug":"fighting-for-interest-money-case-against-three-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111850-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्याज के रुपये के लिए मारपीट, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्याज के रुपये के लिए मारपीट, तीन पर केस
Sun, 24 Mar 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद क्षेत्र के शिवशंकरपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के सामने ब्याज के रुपये के लिए मारपीट कर सादे स्टांप पेपर पर दस्तखत कराने का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक खलीलाबाद क्षेत्र के शिवशंकरपुर गांव निवासी चूनीराम ने शिकायत में बताया कि गांव के ही नंद कुमार सिंह से 20 हजार रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर नौ वर्ष पूर्व लिए थे। जिसका ब्याज सहित अब तक उन्होंने 85000 रुपये नकद व एक लकड़ी का पेड़ जिसकी कीमत लगभग 1,12,000 रुपये व पत्नी उर्मिला ने 10,000 रुपये नकद दिए।
22 मार्च को बनकटवा चौराहे पर नंद कुमार व उसके पुत्र अतुल उर्फ नमन सिंह व रमन सिंह उनसे मिले। दोनों ने कहा कि अभी तीन लाख रुपये बाकी हैं। वह लोग जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिए। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर सादे स्टांप पर दस्तखत करवाए। चौराहे पर मौजूद कई लोगों ने घटना को देखा। पुलिस ने मामले में शिकायतपत्र के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।