फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fighting for asking for loan money, case

Sant Kabir Nagar News: उधार की रकम मांगने पर मारपीट, केस

Sun, 10 Mar 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 10 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fighting for asking for loan money, case
बेलहरकला क्षेत्र के जिगिना गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहरकला क्षेत्र के जिगिना गांव में उधार कर रकम वापस मांगने पर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने पांच लोगों पर बलवा, मारपीट व धमकी के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक जिगिना गांव निवासी अफसाना खातून ने अपने शिकायत में बताया कि गांव निवासी इसराइल उनसे 30 हजार रुपये उधार लिए था। आठ मार्च को दोपहर 2 बजे रकम मांगने पर आग बबूला हो गया। रुपये वापस देने से मना करते हुए गाली देने लगा।

इसी बीच उसके घर के हैदर, शमा, शायमा और सकीरुन निशा गाली देते हुए दरवाजे पर चढ़ आए और मारना-पीटना शुरू कर दिए। बीच-बचाव में आए भतीजे जैद को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें भतीजे का सिर फट गया। आरोपी वहां से जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में बलवा, मारपीट, धमकी के मामले में केस दर्जकर घायलों को पुलिस निगरानी में उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed