{"_id":"6702e7a2eb580c5d09044f24","slug":"fighting-due-to-old-rivalry-case-against-six-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121880-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, छह पर केस
Mon, 07 Oct 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के सतहरा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के सतहरा गांव में शनिवार की रात पुरानी रंजिश में छह लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने गई युवक की मां को भी आरोपियों ने मारा-पीटा और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सतहरा गांव निवासी आकाश पुत्र राम गति ने तहरीर में बताया कि शनिवार की रात लगभग नौ बजे वह खाना खाने के बाद पुराने घर से नए घर पर सोने जा रहा था, तभी गांव के सुदेश पुत्र राम वृक्ष, रंजीत पुत्र रामदत्त, दीपक पुत्र राम जीत, संदीप पुत्र राम ललित, मुन्नीलाल पुत्र शिव संपत व विक्रम पुत्र रामरेखा गोल बनाकर उसे घेर कर बुरी तरह से पिटाई कर दी।
आकाश को पिटता देख उसकी मां संजू देवी जब उसे छुड़ाने गईं तो वो लोग महिला को भी मारे-पीटे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।