फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fighting between two parties over fishing dispute, eight accused in custody

Sant Kabir Nagar News: मछली पकड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ आरोपी हिरासत में

Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties over fishing dispute, eight accused in custody
- धर्मसिंहवा क्षेत्र के सेवाइचपार गांव का मामला, गांव में तनाव का माहौल
विज्ञापन

- पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर आठ नामलद और 20 अज्ञात पर केस
- एएसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के सेवाइचपार गांव में बृहस्पतिवार की देर रात दो पक्षों में गड्ढे से मछली पकड़ने के विवाद में मारपीट का मामला पुलिस के सामने आया। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। सूचना पर एएसपी सुशील कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए। गांव में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को देखते हुए बखिरा और मेंहदावल थाना से भी फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर आठ नामजद एवं 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस फोर्स गांव में तैनात है। पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में लिया।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के सेंवाइचपार गांव में स्थित एक गड्ढे पर मालिकाना हक को लेकर कुछ वर्षों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। सार्वजनिक गड्ढे पर गांव के दो पक्ष अपनी दावेदारी करते रहते हैं। वर्तमान में उस गड्ढे में एक पक्ष ने कुछ मछलियां डाल दी थीं। जिसकी जानकारी के बाद दूसरे पक्ष के तरफ से भी मछली डालने की बात सामने आई। एक पक्ष के परिवार के सदस्य द्वारा कहा गया कि अगले दिन उनका पक्ष गड्ढे से मछली मारेगा। दूसरे पक्ष को जब यह पता चला तो वह आग बबूला हो गया और लगभग दो दर्जन की संख्या में बृहस्पतिवार की देर शाम में दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ आया। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद एएसपी सुशील कुमार सिंह रात में ही सीओ मेंहदावल केशवनाथ, बखिरा और मेंहदावल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और शांति व्यवस्था बनाने में जुट गए। एक पक्ष से तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। रात में ही आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि सेंवाइचपार निवासी मोल्हू की तहरीर पर गांव के अजीज, रफीक, फैजान, मुख्तार, बदकदोहा, अहमद रजा, मुजफ्फर, सुकरूल्लाह सहित 20 अज्ञात पर आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम में वह दरवाजे पर चढ़ आए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के नाक पर चोट लगी। मोल्हू की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।


पेड़ काटने की शिकायत से उपजे विवाद की चर्चा

ग्रामीणों की मानें तो तीन दिन पहले एक पक्ष ने सीवान में पेड़ काटने और उस पर हुई शिकायत को घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष ने तीन दिन पहले दो पेड़ काटकर गिरा दिया था, जिसकी शिकायत होने पर पेड़ काटने में शामिल हुए लोगों को जुर्माना जमा करना पड़ा। पेड़ काटने वालों को लगता है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने शिकायत की, जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति शुरू हो गई।


धर्मसिंहवा थाना के सेंवाईचपार गांव में विवाद की सूचना के बाद मौके पर जाकर जानकारी ली गई। एक पक्ष की तहरीर पर आठ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गांव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी हुई है। एहतियातन गांव में निगरानी की जा रही है।
- सुशील कुमार सिंह,
एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed