{"_id":"66410fed0d5add58ca09ad34","slug":"fighting-between-brothers-over-land-dispute-nine-injured-case-registered-against-14-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114352-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में सगे भाइयों में मारपीट, नौ घायल, 14 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में सगे भाइयों में मारपीट, नौ घायल, 14 पर केस दर्ज
Mon, 13 May 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत के टाड़ा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत के टाड़ा गांव में दो सगे भाइयों के बीच जमीन संबंधी चल रहे विवाद में रविवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के छह तो दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों के विरुद्ध बलबा, मारपीट का केस दर्ज किया है।
टाडा गांव निवासी बृजभार का आरोप है कि उनके और भाई रामू की दो विस्वा जमीन राम जानकी मार्ग के बगल में स्थित है। उस जमीन में से 12 धूर जमीन कुछ दिन पहले एक शख्स के नाम बेच दिए थे। तहसील कर्मियों की गलती की वजह से 12 धूर की जगह उनके हिस्से की पूरी जमीन क्रेता के नाम हो गई। बाद में इस गलती का सुधार करवाया तो फिर जमीन उनके नाम दर्ज हो गई। भाई रामू को यह गलतफहमी हो गई की जब यह अपने हिस्से की पूरी जमीन बेच दिए तो फिर इनके नाम से कैसे हो गई।
रविवार की सुबह सहयोगियों के साथ भाई रामू जमीन पर पहुंचकर दीवार चलवाने की कोशिश करने लगे तो उनको मना किया। जिससे नाराज होकर भाई रामू और उसके साथ आए लोग उसे और सरिता, उमेश, राजेश, रामरती और एक अन्य को मारपीट कर घायल कर दिए। जिसमें सरिता, रामरति, राजेश और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। दूसरी तरफ रामू का आरोप है कि वह अपनी जमीन पर थे उसी समय बृजभार अपने परिजनों और सहयोगियों के साथ पहुंचे और मारने-पीटने लगे। जिससे रामू, फूला, राकेश घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इस मामले में बृजभार के तहरीर पर अमरजीत, सरबजीत, रामू, फूला, पूनम, मुन्नू की पत्नी, निरंजन की पत्नी, संत राज की पत्नी और अमरजीत की पत्नी के विरुद्ध बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के रामू ने बृजभार समेत पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया है।