फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fighting at two places in Dharmasinghwa, three injured

Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा में दो स्थानों पर मारपीट, तीन घायल

Sat, 06 Jun 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fighting at two places in Dharmasinghwa, three injured
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के बरगदवा व बौरव्यास चौकी क्षेत्र के करहना में मारपीट के मामले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। करहना गांव में हुई मारपीट पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। महदेवा नानकार गांव निवासी अभिषेक चौरसिया पुत्र संजय चौरसिया को मेंहदावल से आते वक्त रास्ते में ही करहना गांव के पास उनके गांव के तीन युवक व 10 अज्ञात युवकों ने घेर कर हाथ में पहने चुल्ले से वार कर घायल कर दिया। पिता संजय द्वारा थाने पर तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार की शाम में ही बरगवा गांव में दो युवकों के साथ गांव के लोगों ने गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो युवक चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि बरगदवा निवासी संतदेव और राजन निषाद शाम को गांव के पूरब दिशा खेत देखने गए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। संतदेव को विपक्षी मारने लगे तभी राजन बचाने के लिए आगे बढ़ा फिर उसको भी मारना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed