फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight over Pradhani election in Madpauna, one in critical condition

Sant Kabir Nagar News: मड़पौना में प्रधानी चुनाव को लेकर मारपीट, एक की हालत गंभीर

Thu, 04 Dec 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fight over Pradhani election in Madpauna, one in critical condition
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना में प्रधानी चुनाव को मामला फिर गर्म हो उठा है। वर्चस्व को लेकर एक पक्ष द्वारा किये गए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जो मेडिकल कालेज गोरखपुर में जीवन व मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मड़पौना गांव एक बार फिर प्रधानी चुनाव को लेकर विवादों के घेरे में है। पिछले दीपावली पर्व के करीब दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमे 18 लोग घायल हुए थे। विवाद की चिंगारी बुझी नहीं। इसी बीच एक नवंबर की रात एक पक्ष के लोगों ने विजय पर लाठी डंडा से हमला बोल दिया। विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक देख जिले के चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। बताया जाता है की इलाज के दौरान विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित विजय के भतीजे राजेश की तहरीर पर पुलिस ने हरिश्चंद्र, मनोज, सीताराम, रोहित, लालचंद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक धनघटा जेपी दूबे ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed