फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight over old rivalry, FIR against three

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fight over old rivalry, FIR against three
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के झिंगुरापार गांव में पुराने विवाद की रंजिश में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित आजाद अहमद ने बताया कि छह अप्रैल को सुबह लगभग 7:00 बजे के बीच पुराने विवाद की रंजिश में गांव के बहाजुल्लाह, हिदायतुल्लाह व हिमायतुल्लाह रास्ते में उनको गालियां देते हुए मारने के लिए घेर लिया। वहां कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। उसके बाद वह घर आ रहे थे। पंचायत भवन पर पहुंचते ही वह लोग आकर फिर से विवाद करने लगे और उन्हें पटक दिया। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। चिल्लाने पर गांव के लोगों ने आकर बीच-बचाव कराया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed