{"_id":"69e6636154265cd8ca018262","slug":"fight-over-old-rivalry-15-injured-fir-against-16-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149421-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, 15 घायल, 16 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, 15 घायल, 16 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
जमोहरा ग्राम पंचायत में मारपीट में घायल लोग। संवाद
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमोहरा के टोला मदरहवा में सोमवार को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 16 लोगों के विरुद्ध बलवा समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
सोमवार को मदरहवा गांव निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक परिवार से जमीन की पुरानी रंजिश है। सोमवार को दोपहर में अचानक विपक्षी भागवत, पांचू, अखिलेश, रमेश, बदन, उमेश, विशाल, दुखहरण, चंदन, उमेश, अरुण, लालू, जगदीश, धुरव, केशर, विजय, रामचंद आदि धारदार हथियार लेकर घर पर चढ़ आए। राजाराम, बुधीराम, उषा, बृजेश, बाल किशुन, झिननु, आनंद, शुभम आदि को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
तहरीर पर पुलिस ने 16 लोगों के विरुद्ध बलवा समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी पंजीकृत करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।