फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight over money transaction dispute, FIR registered

Sant Kabir Nagar News: रुपये लेनदेन के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 17 Apr 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fight over money transaction dispute, FIR registered
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के अछती गांव निवासी दंपती से रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता अंजलि ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में जानकारी दिया 15 अप्रैल को शाम लगभग 7:30 बजे शनिचरा बाबू चौराहे पर बाजार करने आई हुई थी। उसी समय ईंट के बकाया रुपये को लेकर विपक्षी शमशाद अहमद उर्फ गामा, दिलशाद अहमद निवासी मानपुर, पलटन व दिलदार निवासी अज्ञात अपने 10 अज्ञात साथियों के साथ उनके पति को मारने पीटने लगे। जिससे पति बेहोश हो गए। बीच बचाव में उनके जाने पर उनको भी गाली देते हुए काफी मारा पीटा और जान माल की धमकी दी। मारपीट की घटना में दोनों को काफी चोट आई है। एसओ ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed