फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight over land dispute, FIR registered

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 16 May 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fight over land dispute, FIR registered
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर तरयापार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर उसे और उसके परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गोपालपुर तरयापार निवासी सुंदरी देवी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन-एफटीसी प्रथम न्यायालय में दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि 24 फरवरी की सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ लोग उसकी जमीन पर गोबर और कचरा फेंककर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देनी शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि रामदरश, रामजतन, महेश, मेलू, राजपती, मिंटू, प्रीती और सुनीता समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडा, टांगी और फावड़े से हमला कर दिया। इस दौरान उसका पुत्र मीठू उर्फ अनुराग भी घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान उसकी सोने की बाली भी छीन ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed