{"_id":"5a493a924f1c1ba12d8bba21","slug":"fight-of-the-poor-from-the-road-to-the-house-fighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सड़क से सदन तक लड़े गरीबों की लड़ाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सड़क से सदन तक लड़े गरीबों की लड़ाई’
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
‘सड़क से सदन तक लड़े गरीबों की लड़ाई’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में रविवार को स्व. राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। संगठन के जिलाध्यक्ष गौहर अली खां की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनारायण के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष गौहर अली ने कहा कि राजनारायण ने कभी भी जातीय भेदभाव की राजनीति नहीं की। वह अपने नाम के आगे भी जातीय संबोधन नहीं लगाते थे। वह गरीब मजदूरों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ते थे। सपा भी उन्हीं के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उनके बताए रास्तों पर चलते हुए सपा शासन काल में सभी वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं।
कार्यक्रम में सपा के कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जयराम पांडेय, लोरिक यादव, रमेश यादव, जावेद खान, सुबोध चंद यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन महासचिव राजमन यादव ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद अहमद, श्रीराम यादव, निसार अहमद, अनवारुल हक, भुवर यादव, महेश गुप्त, प्रमोद निषाद, शैलेंद्र यादव, अवधेश यादव, संतोष दास, संजय यादव, ऋषि यादव, सर्वेश यादव, रामप्रीत यादव आदि मौजूद रहे।