{"_id":"62740628b661be02874c61c7","slug":"fight-in-two-party-khalilabad-news-gkp4358177151","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: जमीन को लेकर हुआ विवाद, महिला संदिग्ध हाल में आग से झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: जमीन को लेकर हुआ विवाद, महिला संदिग्ध हाल में आग से झुलसी
Fri, 06 May 2022 03:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 03:40 PM IST
सार
पीड़ित पक्ष का कहना है कि विपक्षियों ने महिला के शरीर में आग लगा दिया। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि महिला ने खुद आग लगाई है। घटना की वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन
sant kabir nagar news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के तरयापार में बृहस्पतिवार देर शाम जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा था। इसी दौरान एक की महिला संदिग्ध हाल में झुलस गई। लोग उसे सीएचसी नाथनगर ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरा पक्ष खुद महिला द्वारा आग लगाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तरयापार निवासी कौशल पांडेय और अमरनाथ पांडेय के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि कौशल पांडेय के पक्ष ने छह-सात दिन पूर्व विवादित जमीन पर बल्ली लगाया गया था।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान कौशल पांडेय की 45 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी के शरीर में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाया और एंबुलेंस से सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष का कहना है कि विपक्षियों ने महिला के शरीर में आग लगा दिया। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि महिला ने खुद आग लगाई है। घटना की वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष पट्टीदार हैं और उनके बीच जमीन संबंधी विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।