फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fight in two party, five injured

रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Wed, 14 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
fight in two party, five injured
रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन

- दोनों पक्षों के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के झिगुरापार के राजस्व गांव रौजा में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
एक पक्ष की राजिया खातून पत्नी जैनुद्दीन का आरोप है कि मंगलवार को उसके दरवाजे के सामने खैरुल्लाह अपने परिजनों के साथ पहुंच गए। परिजनों को अपशब्द कहने लगे। ससुर मोहम्मद शमी ने विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी। बचाव करने पहुंची सास आमिना, देवर ऐनुद्दीन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इनकी तहरीर पर पुलिस ने खैरुल्लाह, शकील, अकलिमा व छिमी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की अकलिमा खातून पत्नी आशिक अली का आरोप है कि गांव में एक विवाह का सामान डीसीएम वाहन पर लादकर आया हुआ था। बरसात के चलते वाहन कीचड़ में फंस गया था। लोगों के साथ बाहर निकलने में सहयोग के लिए उनका बेटा शकील गया हुआ था। उसी दौरान ऐनुद्दीन कुछ लोगों के साथ पहुंच गए। लाठी डंडे से हमला करके बेटे शकील को घायल कर दिए। बचाव करने जब अकलिमा पहुंची तो लोग उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इनकी तहरीर पर पुलिस ने ऐनुद्दीन, जैनुद्दीन, मैनुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed