{"_id":"69ecf90eeb11ddcb0b014c57","slug":"fight-for-petrol-in-menhdawal-four-detained-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149642-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में पेट्रोल के लिए मारपीट, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में पेट्रोल के लिए मारपीट, चार हिरासत में
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात पेट्रोल को लेकर युवकों द्वारा कर्मचारियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पेट्राेल पंप मालिक की सूचना पर पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी चार युवकों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों की तहरीर पर इनके विरुद्ध एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की पुलिस तैयारी में है।
नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ युवक रात को बाइक में पेट्रोल भराने पहुंचे। कर्मचारियों ने तेल न होने की जानकारी दी तो युवक उनसे विवाद करने लगे। इसके बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह सिपाहियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और मारपीट करने वाले आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज निकाल कर पहचान की। चार घंटे बाद आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। शनिवार को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सभी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। तहरीर मिली है जिस पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तेल के विवाद में 19 अप्रैल को भी हुई थी मारपीट
कस्बे में बाइक में पेट्रोल भराने को लेकर हुए विवाद में 19 अप्रैल को भी एक पेट्रोल पंप पर युवक की कुछ मनबढ़ों ने पिटाई कर दी थी। यहां पहले विवाद हुआ फिर युवक जब तेल लेकर बाहर निकला तो मनबढ़ों ने घेरकर उसकी पिटाई कर दी। यह युवक धर्मसिंहवा से तेल लेने के लिए आया था। पुलिस ने युवक की तहरीर पर नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
महुली और पौली में भी हो चुका है विवाद
महुली/ पौली। तेल को लेकर महुली और पौली के पेट्रोल पंपों पर भी विवाद हो चुका है। महुली के एक पेट्रोल पंप पर मार्च के आखिरी सप्ताह में पेट्राेल के लिए युवकों में मारपीट हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाकर विवाद शांत करा दिया था। इसी तरह पौली के एक पंप पर पेट्राेल के लिए युवकों में विवाद हुआ था। यहां भी लोगों ने समझा-बुझाकर विवाद शांत करा दिया था। संवाद