फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight broke out over changing song on DJ, 21 huts burnt in Santkabinagar

Sant Kabir Nagar News: डीजे पर गाना बदलने के विवाद में मारपीट, 21 झोपड़ियां फूंकी- होली के बीच हुआ हंगामा

Sat, 15 Mar 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Mar 2025 11:46 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अनिल कुमार राजभर के दरवाजे पर डीजे चलाकर युवा टोली अबीर-गुलाल उड़ाकर नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के दूसरे पक्ष से राकेश तिवारी, रत्नेश तिवारी कई लोगों के साथ पहुंचे और डीजे पर दूसरा गाना बजाने की फरमाइश करने लगे।  इसी में विवाद होने लगा।

विज्ञापन
Fight broke out over changing song on DJ, 21 huts burnt in Santkabinagar
महुली थाना क्षेत्र के कर्री गांव में जल रही झोपड़ी।

विस्तार

महुली क्षेत्र के ग्राम कर्री में होली पर डीजे बजाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में सात लोग घायल हो गए, इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है और बीआरडी कॉलेज गोरखपुर में भर्ती हैं। वहीं विवाद के बाद डेढ़ दर्जन से अधिक झोपड़ियां फूंक दी गईं। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव है और पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अनिल कुमार राजभर के दरवाजे पर डीजे चलाकर युवा टोली अबीर-गुलाल उड़ाकर नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के दूसरे पक्ष से राकेश तिवारी, रत्नेश तिवारी कई लोगों के साथ पहुंचे और डीजे पर दूसरा गाना बजाने की फरमाइश करने लगे।
विज्ञापन


युवाओं ने गाना लगाने से मना कर दिया तो वे भड़क गए और विवाद करने लगे। तू तकरार करते हुए चन्द्रेश, जयकरन राजभर को थप्पड़ मार दिया। कुछ लोग बीच बचाव करके मामले को शांत कराया।अनिल राजभर पक्ष का आरोप है कि इसी बात को लेकर दोपहर तीन बजे इसी खुन्नस को लेकर राकेश तिवारी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एतराज करने पर दौड़ा-दौड़ाकर कर लाठी-डंडे से पीटने लगे। इस दौरान कई झोपड़ियां भी फूंक दी। मारपीट में सगे भाई संतराम राजभर, सुरेंद्र राजभर, अनिल राजभर, सुकन्या राजभर, प्रिंस राजभर, सुरेंद्र राजभर, विवेक राजभर और विशाल राजभर घायल हो गए।


इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक झोपड़ियां फूंक दी गई। जिसमें रखा साइकिल, खाद्यान्य, पशु चारा, चारा मशीन के अलावा बेचू की शृंगार प्रसाधन की दुकान और सुग्रीम की किराना की दुकान भी जल गई। आनन-फानन में घायलों के उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर संतराम और अनिल को बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।


जबकि अन्य घायल सुकन्या, प्रिंस, सुरेंद्र, विवेक, विशाल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हमलावर दूसरा पक्ष घर छोड़कर फरार हो गया। घर पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रत्नेश तिवारी, अशोक तिवारी और गोलू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि राकेश तिवारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed