फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fight at wedding ceremony, 14 injured including groom's father and brother

Sant Kabir Nagar News: शादी समारोह में मारपीट, दूल्हे के पिता और भाई समेत 14 घायल

Thu, 01 May 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fight at wedding ceremony, 14 injured including groom's father and brother
बेल्डुहा गांव में दुल्हन के घर में बैठा दूल्हा तथा मौके पर मौजूद पुलिस बल 
धनघटा। महुली थानाक्षेत्र के बेल्डुहा गांव में बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान बराती और घराती पक्ष में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी और रॉड चले। मारपीट में दूल्हे के पिता और भाई समेत 14 लोग घायल हो गए। दूल्हे के पिता का आरोप है कि घराती पक्ष ने उन्हें बंधक बना लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुल्हन के घर पुलिस मौजूद रही और विवाह की रस्में पूरी कराया।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के भैसही उर्फ भैसवरिया गांव निवासी विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि उनके बेटे प्रवीण की शादी के लिए बरात महुली थानाक्षेत्र के ही बेल्डुहा गांव में सत्येन्द्र शर्मा के घर गई थी। द्वार पूजा के दौरान आतिशबाजी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा तो उन्होंने को शांत कराया गया। इसके बाद आगे की रस्म शुरू हुई। विश्वनाथ शर्मा के अनुसार जैसे ही जयमाला कार्यक्रम शुरू होने वाला था। उसी समय किसी बात को लेकर घराती पक्ष बरातियों से भिड़ गया और दोनों पक्षों में लाठियां और रॉड चलने लगी।
विज्ञापन

दूल्हे के पिता का आरोप है कि तकरीबन आधे घंटे तक चले संघर्ष के दौरान उन्हें तथा उनके बेटे गोविंद के अलावा अवधेश यादव (17) निवासी खलीलाबाद, रवि किशन (18) निवासी घोरहट, राम जनक (22), विनोद (25), गोविंद (25), शिव पूजन शर्मा, आकाश शर्मा (18), आनंद गोंड (22) आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें उपचार के लिए निकट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्वनाथ शर्मा ने घराती पक्ष पर नकदी और जेवरात छीनने के साथ ही दूल्हे और अन्य परिजनों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। वहीं चौकी प्रभारी हरिहरपुर सीपी सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही रात में मैं पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचा तथा मौके पर लोगों से बात की।

शाम चार बजे तक विवाह की रस्में पुलिस की निगरानी में संपन्न हुईं, बराती रात में ही अपने घर लौट चुके थे। दोनों पक्षों में लंबी बातचीत के बाद समझौता हो गया। मौके पर ग्राम प्रधान श्यामसुन्दर चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed