{"_id":"587d10e74f1c1b700deff004","slug":"fifth-day-purvanchal-bank-no-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी पूर्वांचल बैंक में ‘नो कैश’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी पूर्वांचल बैंक में ‘नो कैश’
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल बैं क पौली की शाखा पर सुबह से ही जुटने लगे लोग, लेकिन बैंक खुलने पर अधिकांश लोग निराश लौटे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से अन्य बैैंकों में भले ही ग्राहकों को राहत मिली है, लेकिन पूर्वांचल बैंक की शाखाओं में अब भी कैश की किल्लत बनी हुई है। सोमवार को पांचवें दिन भी पूर्वांचल बैंक की शाखाएं कैश से खाली रहीं। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि जो कैश ग्राहकों ने जमा किया, उसी से कुछ शाखाओं पर भुगतान हुआ। दूसरी तरफ अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम ग्राहकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वहीं जिले के 28 एटीएम में से शहर के एक एटीएम सहित कुल 17 एटीएम बंद रहे।
नोटबंदी को सवा दो माह से अधिक समय बीत चुका हैं। शहर के भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, कृषि शाखा, विकास भवन शाखा, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक आफ इंडिया, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, यूनियन बैंक, बैंक आफ इंडिया, एक्सिस बैंक आदि की शाखाओं पर लेनदेन कमोवेश सामान्य हो गया है, लेकिन पूर्वांचल बैैक की शाखाओं पर कैश नहीं था, ग्राहकों ने जो कैश जमा किया, उससे ही भुगतान हो सका। पूूर्वांचल बैंक के उमरिया शाखा पर पहुंचे रामधीन ने बताया कि पांच दिन हो गए, लेकिन कैश न होने के कारण भुगतान नहीं मिल पाया।
पूर्वांचल बैैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृजमोहनी द्विवेदी ने कहा कि कैश की कमी बनी हुई है। उपभोक्ता जो कैश जमा कर रहे है, उससे कुछ लोगों को भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी 51 शाखाएं खुल रही है। कैश की डिमांड की गई है। उम्मीद है कि मंगलवार को कैश उपलब्ध हो जाएगा। दूसरी तरफ अभी भी एटीएम पूरी तरह से नहीं चल रहे हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम बंद रहे तो शहर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का एक एटीएम भी बंद रहा। शहर के स्टेट बैंक मुख्य शाखा, बैंक आफ इंडिया, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, यूको बैंक आदि बैंकों के एटीएम खुले रहे। यहां लंबी कतार देखने को मिली। लोग सुबह से ही लाइन में खड़े हो गए थे और घंटों इंतजार के बाद कैश प्राप्त कर सके।