फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fifth accused of robbery from Siddharthnagar businessman arrested

Sant Kabir Nagar News: सिद्धार्थनगर के व्यापारी से डकैती का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused of robbery from Siddharthnagar businessman arrested
- कोतवाली व एसओजी टीम ने कोतवाली क्षेत्र के बनकटिया चौराहे के पास से दबोचा
विज्ञापन

-एसपी ने गिरफ्तारी पर रखा था दस हजार रुपये का पुरस्कार
- छह अप्रैल की रात में व्यापारी से बालूशासन पुल के पास हुई थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिद्धार्थनगर के व्यापारी से हुई डकैती के मामले में पांचवें आरोपी को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एसपी के तरफ से आरोपी के गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया था। छह अप्रैल की रात में व्यापारी से बालूशासन पुल के पास लूट की घटना हुई थी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद रामकृपाल सिंह व प्रभारी एसओजी सर्वेश कुमार राय के अगुवाई में संयुक्त टीम ने क्षेत्र के बनकटिया चौराहे के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। जिसके ऊपर 10 हजार रुपये का पुरस्कार एसपी ने घोषित किया था। आरोपी की पहचान मुन्ना चौहान पुत्र अद्या चौहान निवासी बेलसर थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज के रूप में हुआ।पुलिस ने उसके पास से एक आधार कार्ड व 500 रुपये नकद बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी मुन्ना ने बताया कि छह अप्रैल को रात्रि करीब 11:30 बजे जब व्यापारी बरदहिया बाजार से माल खरीदकर बखिरा के तरफ जा रहा था। उसी समय उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर रेडिमेड कपड़ों का गट्ठर, बाइक व व्यापारी का मोबाइल फोन व पर्स आदि मारपीट कर लूट लिया था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके आरोपी को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
पुलिस के मुताबिक सात अप्रैल को शकील अहमद पुत्र रियाजुद्दीन ग्राम भिटिया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ने थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचना दी कि बरदहिया बाजार में दुकान के लिए कपड़े और दुपट्टों की खरीदारी के लिए आए थे। खरीदारी के बाद सामान को बाइक पर बांधकर बेलौहा बाजार के लिए ले जा रहा था। रास्ते में बालूशासन पुल से नीचे पहुंचते ही उनकी वाहन के आगे एक सफेद रंग की कार एकाएक रुक गई। इसी बीच सड़क किनारे झाड़ में दो-तीन लोग पहले से छिपे थे। जो बाइक रोकते ही मारने लगे और बाइक पर लदे सामान, मोबाइल फोन व पर्स छीन लिए। जिसमें जरूरी कागजात आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed