{"_id":"655a5f243cc4d64e8401ea59","slug":"fierce-fight-over-placing-bricks-on-disputed-land-four-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5700-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवादित भूमि पर ईंट रखने परर जमकर मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवादित भूमि पर ईंट रखने परर जमकर मारपीट, चार घायल
Mon, 20 Nov 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
कुरियापार बेलहसा गांव में हुई मारपीट में घायल लोग।
-
- 1
-
Link Copied
बखिरा। क्षेत्र के कुरियापार बेलहसा में विवादित जमीन पर ईंट रखने से मना करने पर जमकर पिटाई कर दी व जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा है। घायल की बेटी रिंकी चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
रिंकी चौधरी का आरोप कि उसके व विपक्षी के मध्य जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है। इसके बावजूद मनबढ़ई व विवादित भूमि पर कब्जा जमाने की नीयत से 18 नवंबर की शाम को विरोधी पक्ष ने ईंट गिरवा दिया। उसके पिता जयचंद विवादित जमीन पर ईंट गिरा देखकर मना करने लगे। इससे नाराज होकर विरोधी दलथम्मन कहार, उसके दो बेटे व भाई सदल पिता को अपशब्द कहते हुए लात-घूसा से मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव में गई उसकी चाची उर्मिला, दादी सोनमती व चचेरी बहन रिमा को भी आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और दौड़ा-दौड़ाकर मारा-पीटा। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों के एकत्रित होने पर परिजनों की जान बच सकी। इस घटना में उसके पिता जयचंद व चचेरी बहन रीमा को काफी गंभीर चोटें आईं। उन्हें बखिरा पीएचसी ले जाया गया। वहां से डाॅक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर वहां से भी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया गया। वहां पर इलाज चल रहा है।
एसओ श्याममोहन ने बताया कि रीमा चौधरी पुत्री जयचंद की तहरीर पर कुरियापार बेलहसा निवासी दलथम्मन कहार, उसके बेटों मुकेश, अशोक व भाई सदल के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
000000000000000
पुनीत कुमार मिश्र