फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Festival: Shops started getting decorated, the market became lively

त्योहार : सजने लगी दुकानें, बाजार में बढ़ी रौनक

Fri, 26 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:54 AM IST
सार

संतकबीरनगर में जीएसटी दरों में छूट के कारण नवरात्र और दशहरा पर बाजारों व मॉल्स में खरीदारी बढ़ गई है। व्यापारी नए ऑफर और छूट के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इससे बाजार में खास रौनक दिख रही है।

विज्ञापन
Festival: Shops started getting decorated, the market became lively
बाजार में खरीदारी के लिए लगी भीड़-संवाद - फोटो : credit

विस्तार

संतकबीरनगर। नवरात्र का पर्व चल रहा है। इसके साथ ही दुर्गा पूजा व दशहरा की तैयारियां चल रहीं है। इसको देखते हुए बाजार भी सजने लगी है। इधर, जीएसटी में छूट के बाद व्यापारी भी नया माल मंगा लिए हैं। शाॅपिंग माल सहित अन्य जगहों पर जीएसटी छूट के साथ ऑफर देकर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास हो रहा है। इससे बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है और रौनक भी दिख रही है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को लेकर वैसे भी दुकानदार तैयारियों में जुट जाते रहे हैं। इस बार जीएसटी के दरों में छूट के चलते व्यापारियों ने खास तैयारियां शुरू कर दी है। शहर में करीब 15 से अधिक शाॅपिंग माल है, जहां पर नए परिधान और सामग्री नए रेट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा छोटे दुकानदार भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद में दुकानें सजा रहे हैं। कपड़े से लेकर स्वर्ण आभूषण की दुकानों पर इस समय रौनक दिख रही है। आने वाले दिनों में दीपावली का त्योहार भी है।
विज्ञापन

ऐसे में दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सुबह और शाम को बाजार में अच्छी खासी भीड़ दिख रही है। दो पहिया वाहन के डिस्टीब्यूटर भी एजेंसी के बाहर जीएसटी कम होने वाहनों में हुई छूट का पोस्टर लगा रखें है। शहर में किराना व्यापारी महेश कुमार ने बताया कि जीएसटी में छूट का लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है। उम्मीद है कि इस बार कारोबार अच्छा होगा। कपड़ा व्यापारी बैजनाथ गुप्ता ने कहा कि ग्राहकों की तादात बढ़ी है। शापिंग माल में भी इस समय भीड़ लग रही है। कई जगह पर जीएसटी छूट के साथ आफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
त्योहार का सीजन है और जीएसटी की दरें कम हुई है। इस समय खरीदारी करने में लाभ मिल रहा है। बच्चों आदि के कपड़े आदि की खरीदारी कर रहे हैं।
-राकेश कुमार, ग्राहक
----------
जीएसटी की दरें घटाई गई है। ऐसे में सामानों के दाम में कमी आई है। नए रेट पर सामान मिलने से काफी लाभ मिल रहा है। इसलिए जरूरत के सामान खरीद रहे हैं।
- सर्वेश चतुर्वेदी, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed