{"_id":"6877e7f021f9fbe1200118aa","slug":"fertilizer-sellers-license-suspended-notice-issued-to-four-shopkeepers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-135630-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित चार दुकानदारों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित चार दुकानदारों को नोटिस जारी
Wed, 16 Jul 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद में उर्वरक की जांच करते जिला कृषि अधिकारी।
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर बुधवार को जिले के तीनों तहसीलों में छापा मारा। इस दौरान उर्वरक की 26 दुकानों की जांच और 10 नमूने लिए गए। वहीं एक दुकान का लाइसेंस निलंबित और चार दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है।
धनघटा तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने कुल आठ दुकानों की जांच की। इस दौरान दो एसएसपी व सूक्ष्म तत्व उर्वरक के नमूने लिए गए। खलीलाबाद तहसील में जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में 15 दुकानों का की जांच कर एसएसपी, एनपीके के नमूने लिए गए। चार दुकानदार को अभिलेख अपूर्ण होने व अनियमित रखरखाव के चलते नोटिस जारी किया गया है। एक दुकानदार शाकिर अली खाद भंडार चुरेब का लाइसेंस दुकान बंद कर फरार होने पर निलंबित किया गया है। मेंहदावल में उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह की टीम ने तीन दुकानों का निरीक्षण कर एसएसपी का एक नमूना लिया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खलीलाबाद में शाकिर अली खाद भंडार भुवरिया, एग्री जंक्शन, खीरीडीहा, एग्री जंक्शन बेलहवा, किसान इंटरप्राइजेज भुजैनी, चौधरी खाद भंडार कांटे, एग्री जंक्शन कांटे, आईएफडीसी, कांटे, बी पैक्स बूढ़ा कला, संतोष चौधरी खाद बीज भंडार किन्नौना कुर्थिया, अफजल फर्टिलाइजर्स टेमा रहमत, बरनवाल ट्रेडर्स नौवागाॅव, किसान बीज भंडार नौवागाॅव, राजधानी कृषि विकास केंद्र नौवागाॅव, दिनेश इंटरप्राइजेज भुजैनी, तिवारी इंटरप्राइजेज भुजैनी आदि की जांच की गई है।